आज होली मिलन समारोह में शिरकत करेंगे सीएम धामी, लोगों में दिख रहा उत्साह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काशीपुर। आज नगर निगम में (रंगोत्सव) होली मिलन समारोह मनाया जाएगा, जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे। आयोजन की तैयारियां पूरी कर लगी गई हैं वहीं सीएम धामी के समारोह में उपस्थित रहने को लेकर काशीपुर में जनता में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है।


बता दें यह कार्यक्रम महापौर दीपक बाली द्वारा आयोजित किया जा रहा है। रंगोत्सव कार्यक्रम अब से कुछ ही देर में शुरू होने की संभावना है सिर्फ सीएम धामी के आगमन की प्रतिक्षा की जा रही है। कार्यक्रम के अनुसार सीएम धामी करीब 12.30 बजे तक काशीपुर पहुंच सकते हैं। कार्यक्रम में उत्तराखंड की लोक-संस्कृति को आगे बढ़ाते आ रहे लोक गायक इंद्र आर्या, गोविंद दिगारी, खुशी जोशी, पूर्वांचल के गायक आलोक कुमार के अतिरिक्त फूलों की होली के लिए विख्यात ब्रज के रास कलाकार प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की गरिमामय उपस्थिति में सुन्दर व मनोहारी प्रस्तुति देंगे। महापौर श्री बाली ने बताया कि उन्होंने आमजनमानस से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में नगर निगम प्रांगण में पहुंचकर रंगोत्सव कार्यक्रम को ऐतिहासिक यादगार बनाने में अपनी महती भूमिका निभायें। बता दें यह पहला अवसर है कि किसी मुख्यमंत्री के द्वारा काशीपुर की जनता के साथ होली खेली जाएगी। इसको लेकर काशीपुर की जनता में भरपूर उत्साह देखा जा रहा है।

Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें