बाजपुर। ग्राम सभा खम्बारी, बाजपुर में श्रद्धेय राजा जगतदेव महाराज जी की दिव्य प्रतिमा के अनावरण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक यशपाल आर्य ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर प्रतिमा का अनावरण किया तथा लगभग 24.50 लाख रुपये की लागत से निर्मित कार्यों का लोकार्पण भी किया।

इस अवसर पर बरहैनी चौराहे से श्री राजा जगतदेव भवन तक भव्य कलश यात्रा/शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में मातृशक्ति एवं बुक्सा जनजाति समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। पूरा क्षेत्र जयकारों और सांस्कृतिक उल्लास से गूंज उठा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यशपाल आर्य ने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राजा जगतदेव महाराज के आदर्श, त्याग और जनसेवा की भावना आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज के विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा (नानकमत्ता), पूर्व विधायक संजीव आर्य, किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हरेंद्र सिंह लाठी, विधायक डीके जोशी सहित कई जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके अलावा जोरावर सिंह भुल्लर, गुरजीत सिंह (नगर पालिका अध्यक्ष), शेर सिंह, मोहन सिंह, इंदर सिंह, सोमल सिंह, सूरज सिंह, पंचम सिंह, धर्म सिंह, देशराज, कुशाल सिंह, विनोद सिंह, जगत सिंह, पूर्व प्रधान मंगल सिंह, जीत सिंह, नवदीप सिंह (किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष), रामचंद्र (ग्राम प्रधान), अवतार सिंह, किशन सिंह, सोनू सिंह, फूल सिंह, जीवन सिंह, रामस्वरूप, प्रमोद सिंह, हरि सिंह, पार्वती देवी, पूर्णिमा देवी, राकेश सिंह, बचन सिंह, बाबू सिंह, अमर सिंह, सुरेश सिंह, विजय सिंह, बच्चू सिंह, चरण सिंह, हीरा सिंह, राजेश, मुन्ना सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।









