ग्रीष्म कालीन धान की अनुमति से किसानों के चेहरे खिले

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

—भाजपा किसा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बलकार सिंह ने जताया सीएम का आभार—-

काशीपुर। ग्रीष्मकालीन धान पर एनजीटी के द्वारा लगाई गई रोक की अनुमति मिलने पर भाजपा किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारी और किसानों में खुशी की लहर है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।
प्रेस को जारी बयान में भाजपा किसा मोर्चा उत्तरांखड के प्रदेश उपाध्यक्ष बलकार सिंह ने कहा कि किसान भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ और अन्नदाता हैं। उन्होंने कहा कि जब किसानों ने ग्रीष्मकालीन धान को लेकर आ रही समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत कराया, तो उन्होंने किसानों को राहत दी। इससे किसानों की आय दोगुनी होगी। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री सदैव किसानों के हित के प्रति समर्पित रहते हैं। चूंकि वह स्वयं एक किसान परिवार से हैं, इसलिए उन्हें किसानों की भावनाओं का पता है। इस निर्णय से क्षेत्र के किसानों में उत्साह है।

 

Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें