काशीपुर। म्यूजिक लवर्स क्लब काशीपुर द्वारा सम्मान समारोह ‘एक सुरीली शाम, गीत-संगीत के नाम’ का आयोजन आगामी 2 अप्रैल दिन वृहस्पतिवार की सांय 6 बजे से बाजपुर रोड स्थित महिला रिसोर्ट मंे आयोजित किया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए क्लब अध्यक्ष सौरभ शर्मा एडवोकेट ने बताया कि सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि महापौर दीपक बाली, विशिष्ट अतिथि विधयक त्रिलोक सिंह चीमा व राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) शायरा बानो रहेगी। जबकि संरक्षक मण्डल में मुक्ता सिंह, डाॅ. दीपिका गुड़िया आत्रेय व शम्मी सेठी रहेंगे। क्लब अध्यक्ष व संस्थापक रिजवान अहसन ने उक्त भव्य सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या में क्षेत्र के म्यूजिक लवर्स से पहुंचने की अपील की है।









