33 लाख की स्मैक समेत दो शातिर तस्कर गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काशीपुर। पुलिस व एसओजी की टीम ने स्कूटी सवार दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 108 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी का एनडीपीएस एक्ट में चालान किया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की कीमत करीब 33 लाख रूपये आंकी गई है।
आज घटना का खुलासा करते हुए एसपी स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि पुलिस व एसओजी की टीम ने चैकिंग के दौरान खोखरा मंदिर रोड स्थित शमशान घाट के पास से स्कूटी सवार खड़कपुर देवीपुरा निवासी सचिन कुमार पुत्र चंद्रपाल से 68 ग्राम स्मैक व सुनील कुमार पुत्र गनेशी के कब्जे से 40 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी को सीज करते हुए आरोपियों का एनडीपीएस एक्ट में चालान कर कोर्ट में पेश किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी सचिन कुमार पर पूर्व मंे एनडीपीएस एक्ट के पांच मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस टीम कोतवाल रवि सैनी, एसएसआई अरविन्द बहुगुणा, एसआई पंकज कुमार, कां. दीपक जोशी, एसओजी प्रभारी सुनील सुतेडी व हेड कां. विनय कुमार व कां. हरीश गोस्वामी रहे।

Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें