काशीपुर। सामाजिक संगठन क्लीन एंड ग्रीन उत्तराखंड रजिस्टर्ड के संस्थापक एवं अध्यक्ष विक्की सौदा द्वारा कल 14 अप्रैल को निकलने वाली अंबेडकर संदेश यात्रा का सभी स्वागत करने हेतु और मेन चैराहे पर भव्य सजावट हेतु व्यवस्था बनाने के लिए अपने साथियों सहित उपस्थित होकर तैयारी का जायजा लिया तथा महाराणा प्रताप चैक पर डॉक्टर अंबेडकर जी के प्रचार प्रसार हेतु बड़ी एलइडी स्क्रीन लगाने के लिए तैयारी की गई। इस दौरान संस्था के संस्थापक अध्यक्ष विक्की राजकुमार सौदा, अंबेडकर संदेश यात्रा के संस्थापक वीर जितेंद्र देवांतक, राजेश सौदा, महेश वरदान, शंकर जयपाल, गौरव कश्यप, उवेश अंसारी उपस्थित थे।









