आबकारी विभाग की कार्यवाही से मचा हड़कंप, सैकड़ों लीटर शराब के साथ तीन गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काशीपुर। कच्ची शराब माफियाओं के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा चलाये गये अभियान से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया। कार्यवाही के दौरान टीम ने 120 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए महिला समेत तीन शराब तस्करों पर मौके पर दबोच लिया। वहीं टीम ने सैकड़ों लीटर लाहन नष्ट कर चार अभियोग भी दर्ज किये हैं।
            आबकारी निरीक्षक दिवाकर चौधरी के नेतृत्व में आज विशेष सघन प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी आयुक्त एवं जिला आबकारी अधिकारी के आदेश पर अवैध कच्ची शराब के निर्माण, बिक्री एवं भंडारण के अड्डों के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा ग्राम बड़ी बरखेड़ी में दबिश दी गई। दबिश के दौरान टीम ने रजविन्द्र कौर पत्नी अंग्रेज सिंह, रेशम सिंह पुत्र मंता सिंह व निर्मन कुमार पुत्र जितेन्द्र कुमार को कच्ची शराब के साथ मौके पर ही दबोच लिया। इस दौरान टीम ने 120 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए एक अवैध कच्ची शराब की भट्टी व 1500 लीटर लाहन को नष्ट कर दिया। वहीं टीम ने चार अभियोग भी दर्ज किये हैं। आबकारी निरीक्षक दिवाकर चौधरी ने बताया कि कच्ची शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें