काशीपुर। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अलग-अलग मामलों के 6 वारंटी गिरफ्तार किये हैं।
कोतवाली पुलिस ने कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे वारंटी नई सब्जी मंडी मोहल्ला बासफोडान निवासी दीपक पुत्र राम अवतार, मोहल्ला महेशपुरा निवाी बब्लू पुत्र नंदकिशोर, कुमाऊं कॉलोनी कचनालगाजी निवासी मलखान सिंह सैनी पुत्र स्व. रूप सिंह, गड्ढा कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार पुत्र सुरेश कुमार, कचनालगाजी जंगा फार्म निवासी मलकीत सिंह पुत्र मास्टर सिंह व ढकिया गुलाबो निवासी दौलत राम उर्फ मुन्ने पुत्र रामस्वरूप को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। पुलिस टीम मंे एसआई सौरभ भारती, देवेंद्र सिंह मेहता, देवेंद्र सिंह सामन्त, कां. ज्ञानेंद्र कुमार, सचिन कुमार, किरण कुमार मेहता व धीरज सिंह रहे।









