काशीपुर। घर से बाहर खेलने गया तीसरी कक्षा का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। मां की तहरीर पर पुलिस किशोर की गुमशुदगी दर्ज की है।
मोहल्ला महेेशपुरा निवासी शहजादी पत्नी इकबाल हुसैन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका 12 वर्षीय पुत्र मौ. साहिल कक्षा 3 का छात्र है। वह बीती 6 मई की सांय 6 बजे घर से बाहर खेलने गया था जो वापस नहीं लौटा। काफी तलाशने पर भी उसका पता नहीं चला। छात्र की मां ने पुलिस को तहरीर देकर उसकी बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस तहरीर के आधार पर छात्र की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।









