विधायक ने किया मुख्यमन्त्री विवेकाधीन कोष के चैकों का वितरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने मुख्यमन्त्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त 4 लाख 65000 हजार रूपये की राशि के 19 चैकों का वितरण किया है।
विधाायक चीमा ने बताया कि लाभान्वितों में मौ. इरशाद पुत्र स्व. मौ. अहमद निवासी विजयनगर नई बस्ती को 20000, सलमा पत्नी रहिश अली निवासी कचनाल गाजी को 15000, अनीस अहमद पुत्र शौकत हुसैन निवासी लक्ष्मीपुर पट्टी को 20000, रजिया पत्नी स्व. श्री नसीबुल्ला निवासी महेशपुरा को 20000, किरन देवी पत्नी नन्दराम सिंह निवासी ग्राम बसई को 25000, लडेतिया पत्नी धर्मपाल निवासी महेशपुरा को 20000, महेन्द्र सिंह पुत्र स्व. जसराम सिंह निवासी ग्राम बांसखेड़ा खुर्द को 20000, रामप्रकाश मिश्रा पुत्र कपिल देव मिश्रा निवासी केशवपुरम को 20000, भूरी पत्नी स्व. लीला राम सैनी निवासी ग्राम गिन्नीखेड़ा को 20000, उर्मिला देवी पत्नी स्व. विरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम गिन्नीखेड़ा को 20000, जीवन नाथ गोस्वामी पुत्र बच्ची नाथ निवासी राजपुरम कॉलोनी, मानपुर को 20000 के चैक उनकी पुत्रियों की शादी मद में व निर्वेश पत्नी हरिप्रकाश निवासी खड़कपुर देवीपुरा को 50000, प्रशान्त शर्मा पुत्र स्वत्र सुरेश शर्मा निवासी मौ. रजवाड़ा को 50000, रमेश चन्द्र पुत्र दीवानी राम निवासी ग्राम दोहरी बकील को 25000 के चैक उपचारार्थ मद में एवं नारायण देवी पत्नी स्व. वीर सिंह निवासी महेशपुरा को 50000, सची वशिष्ट पत्नी शिवा गौतम निवासी मौ. गंज को 10000, कंचन पत्नी अनिल सिंह निवासी महेशपुरा को 10000 व कुसुम लता पत्नी स्व. नरेश सिंह निवासी टांडा उज्जैन को 25000, सोवती जोशी पत्नी स्व. रमेश जोशी निवासी शिवनगर कॉलोनी को 25000 के चैक आजीविका मद में दिये गये हैं। विधायक चीमा ने कहा कि जरूरतमंद परिवार को आर्थिक तंगी के समय जो भी राशि मिल जाए उससे उसको थोड़ा सहारा जरूर मिलता है। ऐसे लोगों को सरकार के स्तर से मिलने वाली हरसम्भव सहायता दिलाए जाने हेतु उनका प्रयास जारी रहेगा।

Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें