बसपा नेता मुहम्मद अशरफ सिद्दीकी एडवोकेट को पितृ शोक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काशीपुर। बसपा नेता मुहम्मद अशरफ सिद्दीकी एडवोकेट के पिता 73 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता हनीफ सिद्दीकी का बीती रात बीमारी के चलते निधन हो गया। वह काफी लम्बे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की सूचना पर तमाम राजनीतिक व सामाजिक लोगों ने उनके निवास पर पहुंचकर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। आज दोपहर जोहर की नमाज के बाद स्थानीय कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द खाक किया जायेगा। बतादें कि अपने मधुर व्यवहार के चलते स्व. हनीफ सिद्दीकी की अधिवक्ताओं में एक अलग पहचान थी। उनके निधन पर अधिवक्ताओं ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।

Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें