
काशीपुर। काशीपुर के उभरते युवा नेता अक्षित मिड्ढा ने अपने परिवार व दर्जनों साथियों सहित आज कांग्रेस का दामन थाम लिया। उनके कांग्रेस की सदस्यता लेते ही नगर क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों समेत समाजसेवियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकानाएं दी।
आज बांसफोड़ान स्थित अक्षित मिड्ढा के आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान युवा नेता अक्षित मिड्ढा ने अपने पिता सुरेश मिड्ढा, मां नीरू मिड्ढा व पत्नी ज्योतिका मिड्ढा समेत दर्जन युवाओं के साथ कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

इस दौरान अक्षित मिड्ढा ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास हमेशा गौरवशाली रहा है तथा कांग्रेस हर तबके को अपने साथ लेकर चलती है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहंुचायेंगे तथा आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को जीत दिलाने के लिये अभी से जी-जान से जुट जायेंगे। सदस्यता ग्रहण करने के दौरान उन्होंने महानगर अध्यक्ष अलका पाल का धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अलका पाल व संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जितेन्द्र सरस्वती ने की। बता दें अक्षित मिड्ढा किच्छा के विधायक तिलकराज बेहड़ के भांजे हैं। उनके साथ सदस्यता ग्रहण करने वालों में सुशमा कश्यप, चिराग कश्यप, अमन, यश कुमार, दिपांशु पाल, वासु कुमार अर्जुन नागर, शानु ठाकुर, पुल्कित राजपूत, अरूण पाल, दिपांशु पाल, इंद्रेश चैहान आदि युवा शामिल रहे।

वहीं अक्षित मिड्ढा व उनकी टीम के कांग्रेस में शामिल होने पर उन्हें कांग्रेसी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों समेत समाजसेवियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकानाएं प्रेषित की। इस मौके पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, पार्षद सरफराज, अनीस अंसारी, सारिम सैफी, सलमान सलमानी, फरीद चुना आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।









