काशीपुर में युवा कांग्रेस की प्रथम कार्यकारिणी बैठक संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काशीपुर। आज जसपुर खुर्द स्थित शगुन गार्डन में युवा कांग्रेस काशीपुर की प्रथम कार्यकारिणी बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सारिम सैफ़ी ने की।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक, राष्ट्रीय सचिव व उत्तराखंड प्रभारी सुरभि द्विवेदी और राष्ट्रीय सचिव व सह-प्रभारी अविनाश महल प्रथम बार काशीपुर पहुँचे, जहाँ कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष सारिम सैफ़ी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों, युवा साथियों और पत्रकार बंधुओं का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर महानगर अध्यक्ष अलका पाल,पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन,संदीप सहगल,इंदु मान,जितेन्द्र सरस्वती,मंसूर अली,अब्दुल कादिर,तौकीर अंसारी,सरफराज सैफ़ी,हनीफ़ गुड्डू,राहुल कम्बोज,लवदीप सिंह,अक्षित मिड्डा,साहिल राजा,अज़हर कसार,अनीस अंसारी,रियासत सैफ़ी,मो क़ासिम,भारी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें