देवस्थली रेजीडेंड वेलफेयर सोसायटी ने किया वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काशीपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देवस्थली रेजीडेंड वेलपफेयर सोसायटी द्वारा एक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें देवस्थली रेजीडेंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा विभिन्न प्रजाति के वृक्षों का रोपण किया गया।

सोसायटी अध्यक्ष दीपिका सारस्वत ने बताया कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके संरक्षण और नियमित देखभाल की जिम्मेदारी निभाना भी उतना ही आवश्यक है, ताकि वह विकसित होकर पर्यावरण को समृद्ध बना सकें। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम प्रकृति के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी, जनसहभागिता और हरित भविष्य के निर्माण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।

इस कार्यक्रम में सहभागिता में देवस्थली रेजीडेंड्स के रघुनाथ अरोरा, विराट अरोरा, शिल्पा शर्मा, अनीता अग्रवाल, सविता आर्या, संजय रावत, पूजा तोमर, आयुष अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, निखिल एवं माली, सुनील, तेजपाल, कृष्णा, सुनीता एवं अन्य स्टाॅफ भी उपस्थित रहा।

Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें