काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने रामनगर रोड पर स्थित एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में 63 लाख 31 हजार रुपये की लागत से बनने वाली जल संचयन परियोजना का विधिवत शिलान्यास किया।
इस अवसर पर महापौर दीपक बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निरंतर मिल रहे आशीर्वाद एवं सहयोग के चलते काशीपुर का विकास लगातार जारी है और रहेगा। कहा कि उक्त परियोजना जल संरक्षण एवं भूजल संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो भविष्य में जल संकट से निपटने और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर सीएमएस एसके दीक्षित, पार्षद शाह आलम, पार्षद रवि कुमार प्रजापति, ईश्वर चंद गुप्ता, शक्ति केंद्र संयोजक अमर सिंह रावत, प्रकाश नेगी, मंडल अध्यक्ष सचिन ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष राजीव अरोरा, एमएम पंत, चौधरी समरपाल सिंह, जसवीर सिंह सैनी आदि लोग मौजूद रहे।









