काशीपुर। वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध एवं AICTE से मान्यता प्राप्त श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (SIMT) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमबीए (MBA) पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। विश्वविद्यालय की ओर से प्रथम काउंसलिंग 13 से 15 जुलाई तथा द्वितीय काउंसलिंग 22 से 24 जुलाई तक आयोजित की जाएगी।
संस्थान में एमबीए के तहत डेटा साइंस, ह्यूमन रिसोर्स (एचआर), फाइनेंस और मार्केटिंग जैसे प्रमुख स्पेशलाइजेशन उपलब्ध हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपनी रुचि के अनुसार इनमें से किसी भी विषय का चयन कर सकते हैं।
संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) योगराज सिंह ने बताया कि जो छात्र-छात्राएं प्रबंधन के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपना पंजीकरण कराएं और काउंसलिंग में भाग लें।
प्रवेश एवं काउंसलिंग से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, 7 किमी, रामनगर रोड, काशीपुर (उत्तराखंड) स्थित परिसर में व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9412090132, 9927010999, 7500990188 एवं 7017627714 पर भी संपर्क किया जा सकता है।










