नीट में 578 अंक लाकर जिया नूर ने बढ़ाया काशीपुर का मान, कांग्रेस नेताओं ने किया सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काशीपुर, 19 जुलाई। काशीपुर की मेधावी छात्रा जिया नूर ने नीट (NEET) परीक्षा में 578 अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर उनके आवास पर पहुंचकर कांग्रेस नेताओं ने सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दीं।

महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव अनुपम शर्मा तथा पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने जिया नूर से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि नीट जैसी कठिन परीक्षा में जिया की 12 घंटे की नियमित मेहनत और डॉक्टर बनने का दृढ़ संकल्प अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणादायक है। नेताओं ने जिया के पिता अनवर अहमद और माता शगुफ्ता को भी इस सफलता पर बधाई दी तथा जिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती, प्रदेश उपाध्यक्ष (एससी विभाग) राकेश भगत, प्रदेश सचिव मंसूर मंसूरी, आईटी सेल विधानसभा संयोजक शादान इकबाल, कांग्रेस नेता आसिफ सैफी, वरिष्ठ कांग्रेसी साजिद सैफी और युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सारिम सैफी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें