वाल्मीकि शोभा यात्रा के लिए अजय कुमार सौदा ‘बन्नू’ ध्यक्ष मनोनीत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

(बैठक में कमेटी का गठन, समाज के बुजुर्गों और युवाओं ने भव्य आयोजन का लिया संकल्प)

काशीपुर। आगामी वर्ष 2026 में प्रस्तावित वाल्मीकि शोभा यात्रा को सुचारू एवं भव्य रूप से आयोजित करने के उद्देश्य से मंगलवार शाम वाल्मीकि धर्मशाला में वाल्मीकि समाज के सम्मानित बुजुर्गों एवं युवाओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शोभा यात्रा के आयोजन को लेकर विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में विनय चौधरी ने प्रस्ताव रखा कि इस वर्ष शोभा यात्रा की जिम्मेदारी के लिए अजय कुमार सौदा को अध्यक्ष चुना जाए। प्रस्ताव पर वाल्मीकि सभा में मौजूद सभी सम्मानित लोगों ने अपना समर्थन दिया। इसके बाद अजय कुमार सौदा को शोभा यात्रा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उन्हें पगड़ी बांधकर शोभा यात्रा की जिम्मेदारी सौंपी गई।

वाल्मीकि सभा के अध्यक्ष उमेश सौदा ने कहा कि शोभा यात्रा को वाल्मीकि समाज के सभी लोग मिल-जुलकर हर्षोल्लास के साथ शहर में निकालेंगे। वाल्मीकि पंचायत सरपंच डीपी रत्नाकर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि इस वर्ष शोभा यात्रा को भव्य रूप दिया जाना चाहिए। उनके आह्वान का मौजूद नवयुवकों ने समर्थन किया।

बैठक में आयोजन की व्यवस्थाओं के लिए कमेटी का भी गठन किया गया। संरक्षक के रूप में सरपंच डीपी रत्नाकर, प्रेम कठेर, उमेश सौदा, हरकेश चौधरी, हरकेश मेंबर, हरिओम साहू, राजेश सौदा, रवि वेदी, हिमांशु गौरव, अमित टांक, नरेश पहलवान, अजय जोन सहित अन्य लोगों को जिम्मेदारी दी गई।

चयनित कमेटी में विनय चौधरी को उपाध्यक्ष, रामकुमार मरदान को महासचिव, हरकेश चौधरी को कोषाध्यक्ष, अक्षय राही को उपसचिव तथा राहुल पारछे को उपकोषाध्यक्ष का पदभार सौंपा गया।

बैठक में डीपी रत्नाकर, प्रेम कठेर, उमेश सौदा, हरकेश मेहंबर, हरिओम साहू, विनोद, रवि, विनय चौधरी, सुनील, रामकुमार मरदान, रामकुमार फौजी, नरेश, अंशु सौदा, सुनील कुमार, हिमांशु गौरव, अमित टॉक, विक्की, मनोज, मनोज टाइगर, सुभाष पहलवान, हुकुम, अनुज, अभिषेक सहित सैकड़ों युवा एवं बुजुर्ग मौजूद रहे।

 

Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें