
काशीपुर। श्री गुरु गोविन्द सिंह जी के गुरु गद्दी पर बैठने के 350वें वर्ष दिवस एवं सिख समाज के 9वें गुरु तेगबहादुर साहब जी एवं उनके साथ ही शहीद हुए भाई मती दास जी, भाई सती दास जी एवं भाई दयाला जी के 350 वें शहीदी दिवस को समर्पित शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी अमृतसर साहिब के द्वारा एक शहीदी नगर कीर्तन जो आसाम से चलकर लगभग 2500 किमी- में जगह-जगह पर सिक्खों के बड़े स्थानों पर रुकते हुए सोमवार 8 सितंबर को काशीपुर श्री ननकाना साहिब गुरुद्वारे में विश्राम कर मंगलवार 9 सितंबर को प्रातः 8 से 9 बजे के बीच दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगा। इस दौरान प्रेस को जानकारी देते हुए विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने बताया कि संबंधित नगर कीर्तन में उत्तराखण्ड के मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंच रहे हैं। जिसमें सीएम धामी 9 सितंबर को काशीपुर में शहीदी नगर कीर्तन का गुरुद्वारे में पहुंचकर दर्शन करेंगे। काशीपुर के नजदीकी जसपुर, बाजपुर एवं अन्य स्थानों से बड़ी संख्या में आई संगत नगर कीर्तन की अगुवाई कर रहे श्री गुरु ग्रन्थ साहिब के दर्शन करेगी। दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में सिख एवं अन्य समाज के व्यक्तियों के आने की आशा है। प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, भाजपा नेता आशीष गुप्ता भी मौजूद रहे।









