चिकित्सक ने उत्पीड़न से तंग आकर दिया तलाक का नोटिस तो पत्नी ने दर्ज करा दिया मुकदमा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्पीड़न से तंग आकर पुत्र ने किया आत्महत्या का प्रयास, चिकित्सक पति भी झेल रहा मानसिक तनाव—–

काशीपुर। महिला द्वारा अपने चिकित्सक पति पर दर्ज कराये मुकदमें का जब दूसरा पहलू जानना चाहा तो महिला का एक अलग ही रूप सामने आया। जिसे देखकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जायेंगे आखिर एक पत्नी और एक मां अपने पति व बच्चों का इस हद तक उत्पीड़न कर सकती है कि उसका बड़ा पुत्र आत्महत्या का प्रयास कर डाले तथा पति अपनी पत्नी को 26 साल बाद तलाक तक देने को मजबूर हो जाये।
जी हां हम बात कर रहे हैं काशीपुर के एक जाने माने वरिष्ठ ईएनटी चिकित्सक की। जिन पर उनकी पत्नी ने दो दिन पूर्व दर्ज कराये मुकदमें में ऐसे गंभीर आरोप लगाये की लोगांे की सहानुभूति एकाएक चिकित्सक की पत्नी की ओर उमड़ पड़ी। लेकिन जब प्राईम काशीपुर की टीम ने चिकित्सक का पक्ष जाना तो एक अलग ही दास्तां सामने आई। ईएनटी चिकित्सक ने बताया कि उनकी 26 वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। जिससे उनके दो पुत्र हैं जिनमें एक बेटा एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। कहा कि उनके द्वारा हमेशा अपनी पत्नी को हर मामले में सहयोग किया गया यहां तक की उन्होंने शादी के बाद अपनी पत्नी को पढ़ाई के लिए भी कभी कोई रोक नहीं लगाई और उनको आगे की शिक्षा दिलाते हुए उनकी हौसला अफजाई की और इसी का परिणाम है कि वह पूर्व में असिस्टंेट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत रहीं। उन्होनंे बताया कि इसके बावजूद भी उनकी पत्नी द्वारा उनके ऊपर शक करने साथ ही बच्चों की देखभाल में हमेशा लापरवाही बरती गई। चिकित्सक द्वारा अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि उनकी पत्नी द्वारा बीते कई वर्षों से उनका व बच्चों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उत्पीड़न से तंग आकर उनके द्वारा कई बार पुलिस से शिकायत की गई। जिसके बाद पुलिस द्वारा उनकी व पत्नी की काउंसिलंग की गई। इस दौरान बच्चों पर बुरा असर पड़ता देख उन्होंने आगे कोई कार्यवाही नहीं की। चिकित्सक ने बताया कि जब उनके द्वारा आगे कार्यवाही नहीं की गई तो उनकी पत्नी की हौसले बढ़ गये तथा इस दौरान उनकी पत्नी ने अपनी रिश्तेदारी में शादी का बहाना बनाकर लाॅकर में रखे गहनों को अपने कब्जे में ले लिया। बताया कि उनकी पत्नी मायके वालों के बहकावे में आकर लगातार बच्चों व उनका उत्पीड़न करती रही तथा उनकी पत्नी ने उन्हें धमकाया कि यदि तुमने कोई कार्यवाही की तो तुम्हें बदनाम कर दूंगी। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी द्वारा उनके पुत्र को दीमागी तौर पर इतना परेशान कर दिया कि उनके बड़े पुत्र की आत्महत्या का प्रयास तक कर डाला था। बताया कि उनकी पत्नी परिवार को तवज्जोह न देकर अपनी किटी पार्टी मंे व्यस्त रहती जहां उनकी महिला मित्रों द्वारा भी परिवार के लिए भड़काया जाता रहा। बताया कि उनके द्वारा अपनी पत्नी के उत्पीड़न को लेकर जब एसएसपी के जनता दरबार में शिकायत की तो कटोराताल चैकी इंचार्ज द्वारा मामले की जांच भी की गई जिसके बाद पुलिस द्वारा उनकी पत्नी को नोटिस भेजा तो उनकी पत्नी ने उनके खिलाफ ही का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उनके द्वारा अपनी पत्नी से तलाक लेने के लिए कोर्ट में वाद चल रहा है। जिससे बौखलाकर उनकी पत्नी द्वारा उनके ऊपर अनर्गल इल्जाम लगाया जा रहा है। चिकित्सक द्वारा बताया गया कि उनकी पत्नी के द्वारा उनके ऊपर लगाये गये सभी इल्जाम बेबुनियाद है तथा उनके ऊपर दबाव बनाने के लिए यह मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया कि उन्हें कानून व्यवस्था पर पूरा भरोसा है तथा पुलिस मामले में पूरी निष्पक्षता से जांच करेगी।

Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें