जसपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया दशहरा पर्व

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जसपुर । बुराई पर अच्छाई का प्रतीक दशहरा पर्व क्षेत्र में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । मौहल्ला चौहानान श्री रामलीला कमेटी के सदस्यों ने इस बार रावण 35 फुट पुतला बनवाया । क्षेत्र में महिलाओं व पुरुषों ने घरों में पूजा अर्चना कर दशहरा पर्व रीति रिवाज के अनुसार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया । पतरामपुर रोड स्थित पायते वाला शिव मंदिर मैदान में दशहरा पर्व पर आयोजित मेले में रावण का पुतला विधिवत रूप से दहन किया । रावण के पुतले को देखने के लिए लोगों की उमड़ पड़ी है । इस बार रावण का पुतला आकर्षण का केंद्र बना हुआ था । देर शाम के समय रामलीला कमेटी अध्यक्ष सनी पधान , नवीन अग्रवाल आदि की देखरेख में रावण के पुतले का दहन किया । इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल , ब्लॉक प्रमुख तीरथ सिंह , यशपाल शर्मा सभासद रूबी पधान ,नीरज अग्रवाल , सुधीर अग्रवाल , चेतन बंसल , अवनीश पधान ,चौधरी रणबीर सिंह , सौरभ गर्ग , सिद्धार्थ मोहन सिंघल , मदन प्रजापति , नितिन कुमार आदि मौजूद रहे ।

Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें