साइबर ठगों ने महिला के खाते से उड़ाये 1.20 लाख

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काशीपुर। साइबर ठगों ने एक महिला के बैंक खाते से लाखों की नकदी साफ कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
ग्राम दौहरी वकील कुण्डेश्वरी निवासी भागवन्ती पत्नी झल्लू सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 9 अप्रैल को उसके पंजाब नेशनल बैंक के खाते से एक रूपया कट गया। उसके बाद 11 अप्रैल को 9,999 रूपये, 50,000 रूपये, 40,000 रूपये, 10,141 रूपये 9,999 रूपये इस तरह उसके खाते से कुल 120140 कट गये। उसने बताया कि उसने अपने खाते का एटीएम भी नहीं ले रखा है, ना ही किसी को कोई ओटीपी बताया है ना ही कोई ऑनलाईन खरीददारी की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें