पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काशीपुर। एक महिला ने युवक पर उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
पैगा चौगी क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 22 वर्षीय पुत्री 06 मई की दोपहर 2 बजे घर से गायब हो गई। खोजबीन करने पर उसे पता चला कि बासखेड़ा निवासी आलम पुत्र मोबीन उसकी पुत्री को बहला-फुसला कर अपने साथ भगा ले गया है। महिला ने पुलिस से उसकी पुत्री को बरामद करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें