पुणे में रेलवे मंडल बोर्ड ने भाजपा नेता डॉ. यूनुस चौधरी का किया स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जसपुर/पुणे (महाराष्ट)। ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्पलाईज एसोसिएशन, पुणे मंडल रेलवे बोर्ड के आमंत्रण पर पुणे पहुंचे भाजपा नेता डॉ. यूनुस चौधरी का रेलवे बोर्ड के अधिकारियों एवं पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर डॉ. यूनुस चौधरी ने रेलवे मंडल बोर्ड का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें बोर्ड की कार्यप्रणाली, विभिन्न योजनाओं और व्यवस्थाओं को नजदीक से जानने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि इस दौरे से रेलवे प्रशासन की कार्यशैली और विकास संबंधी गतिविधियों को समझने में महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त हुआ, जिसका लाभ जनहित के कार्यों में मिलेगा। कार्यक्रम में रेलवे मंडल बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी, एसोसिएशन के पदाधिकारी तथा डॉ. चौधरी के साथ पहुंचे भाजपा समर्थक भी मौजूद रहे। सभी ने उनका आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें