अनुराग कुमार सिंह बने किसान इंटर कॉलेज कुंडेश्वरी के अध्यक्ष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काशीपुर, 15 जुलाई 2026। किसान इंटर कॉलेज, कुंडेश्वरी की नई कार्यकारिणी समिति का गठन कर दिया गया है। समिति में अनुराग कुमार सिंह को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। बुधवार को उन्होंने विधिवत विद्यालय पहुंचकर अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया।

कार्यभार ग्रहण समारोह में विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षा विभाग से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक चौधरी प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष संजय चौधरी, खंड शिक्षा अधिकारी डी.के. साहू, उदयराज इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बृजेश गुप्ता, किसान इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती किरण सिंह, अनुराग कुंवर, गुरदयाल सिंह, चंद्रभान सिंह, देवेंद्र कुमार मित्तल, रहमुद्दीन सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने अनुराग कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में विद्यालय शिक्षा, अनुशासन और विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। वहीं अनुराग कुमार सिंह ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह विद्यालय के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्र हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे तथा सभी के सहयोग से संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें