(स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में जुड़ा नया अध्याय, स्थानीय लोगों को मिलेगा बेहतर उपचार)

काशीपुर। लक्ष्मीपुर पट्टी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नया अध्याय जुड़ गया। यहां ‘बाबा पाली क्लीनिक’ का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ एवं पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विधिवत फीता काटकर क्लीनिक का शुभारंभ किया और क्षेत्रवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर राम मेहरोत्रा ने कहा कि स्थानीय स्तर पर सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता से क्षेत्रवासियों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने क्लीनिक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संचालकों को शुभकामनाएं दीं।
क्लीनिक शुरू होने से लक्ष्मीपुर पट्टी और आसपास के लोगों को उपचार के लिए दूर जाने की आवश्यकता कम होगी। क्षेत्रवासियों ने भी क्लीनिक खुलने पर खुशी जताई और इसे स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस मौके पर क्लीनिक संचालक डॉ. इफ्तेखार कुरैशी, शाहनवाज खान, प्रो. इरफान सैफी, मनोज बोक्शर समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।









