—जसपुर में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में दिये पुनः सर्वेक्षण करने व लंबिम मामलों के निस्तारण करने के निर्देश—
जसपुर । उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ने नगर पालिका द्वारा एमएस एक्ट 2013 के तहत पर्यावरण मित्रों को लाभ न देने एवं मैनुअल स्कैवेंजर्स सर्वेक्षण की रिपोर्ट जीरों भेजने पर नाराजगी जताई । साथ ही समीक्षा बैठक में उपस्थित न होने पर अधिकारियों के खिलाफ स्पष्टीकरण एवं एक दिन का वेतन काटने के एसडीएम को निर्देश दिए।
शुक्रवार की शाम 4 बजे नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष(राज्य मंत्री)भगवत प्रसाद मकवाना ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की समस्याएं सुनी । कहा कि अंत्योदय गरीब लोगों के प्रति समर्पित है और मोदी सरकार एवं उत्तराखंड धामी सरकार ने अनुसूचित जाति के उत्थान के लिए स्वरोजगार एवं शिक्षा हेतु कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध करा रही है इसका लाभ हर संभव पर्यावरण मित्रों को मिले और अधिकारी इसमें किसी भी प्रकार की कोताई न बरते ।
कहा कि राज्य में 6 हजार मैनुअल स्कैवेंजर्स पिछले दो सर्वेक्षण में पाए गए। जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने 2013 में पुनः सर्वेक्षण के आदेश जारी किए। हाल के सर्वेक्षण से आयोग संतुष्ट नहीं है। सुपरवाइजरों की रिपोर्ट से फर्जी सर्वेक्षण की पुष्टि हुई। अधिकारियों को मैनुअल स्कैवेंजर्स तक पता नहीं है । उन्होंने बिना सर्वे के ही शासन को जीरों रिपोर्ट भेजी। इस पर ईओ उदयवीर सिंह ने पुनः सर्वेक्षण कराने का विश्वास दिलाया। आयोग के उपाध्यक्ष ने हाई कोर्ट एवं मृतक आश्रितों के लंबित मामलों का निस्तारण करने, आउटसोर्स कर्मचारियों को पूरा मानदेय देने एवं सिविल , सेप्टिक टैंक , खुले नालो व ग्रामीण क्षेत्रों मे गड्डों आदि सफाई जैसे जोखिम कार्य करने वाले ऐसे कर्मियों को पीएफ, ईएसआई व सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने तथा गत दो वर्षो का वर्दी भुगतान करने समेत शासन स्तर से जारी सभी सुविधाओं को कर्मचारियों तक पहुंचाने के अधिकारियों को निर्देश दिए। सेवानिवृत्ति कर्मचारी की मृतक आश्रित महिला ने परिवारिक पेंशन दिलाए जाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि नमस्ते योजना में पंजीकृत कर्मियों का बीमा करने एवं पर्यावरण मित्रों का प्रत्येक 3 माह में कैंप लगाकर उनकी जांच परीक्षण करने के निर्देश दिए ।
इस अफसर पर चतर सिंह चौहान, ईओ उदयवीर सिंह, आयोग के सदस्य हर्ष रत्नाकर, उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री महेन्द्र सिंह राही, राजीव राजौरी, विनोद घाघट , लिपिक महेंद्र बिष्ट , राजेश सिंह , सुमित कुमार , अब्दुल हफीज फौजी, आलोक कुमार, संजय पवार , हरकिशोर , आनंद कुमार , कपिल कुमार , वसीम सिद्दीकी आदि मौजूद रहे l









