— पुलिस ने मात्र चार घंटे में दबोचा बाइक सवार उच्चका—-
जसपुर । गांधी पार्क रोड पर स्कूटी सवार महिला के कान से कुंडल छीनकर भागने वाले बदमाश को पुलिस ने मात्र 4 घण्टे में गिरफ्तार किया । पुलिस ने महिला से छीना गया सोने का कुंडल व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर अभियुक्त को जेल भेज दिया ।
कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 2 अक्टूबर को रीना पत्नी अरविंद कुमार अपने स्कूटी लेकर गांधी पार्क रोड से जा रही थी कि अचानक पीछे से दो बाइक सवारो ने अंधेरे का फायदा उठाकर स्कूटी सवार महिला के एक कान से कुंडल झपट्टा मारकर छीन कर फरार हो गए । पीड़िता की तहरीर के आधार पर घटना की धारा-304(2) बीएनएस के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई । जिसमें एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा महिला के साथ हुए अपराध का तुरंत संज्ञान लेकर घटना के अनावरण हेतु आदेश दिए गए और पुलिस अधीक्षक व पुलिस क्षेत्राधिकारी के निर्देशन मेंउनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटना के मात्र 04 घण्टे के अंदर मोटरसाइकिल सवार बदमाश सोनू कुमार पुतुल नरेश कुमार निवासी ग्राम मुरली वाला थाना अफजलगढ़ (बिजनौर) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छीना गया सोने का कुंडल व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई । जबकि अभियुक्त का साथी सगा भाई अंशुल फरार हो गया ।
बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा -317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। कोतवाल ने बताया कि अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है और पुलिस फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए जुटी है । अभियुक्त सोनू कुमार को न्यायिक हिरासत से जेल भेज दिया है ।
पुलिस टीम में कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी , एसएसआई -जावेद मलिक , एसआई इंद्र सिंह , एसआई ललित सिंह , हेड कांस्टेबिल गणेश राम , कांस्टेबिल अरुण कुमार , कुलदीप सिंह , जाकिर हुसैन , दीक्षित आदि शामिल रहे ।









