काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर द्वारा इस वर्ष पुनः बहुप्रतीक्षित नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। संयुक्त जानकारी देते हुए अध्यक्ष ला. गौतम मेहरोत्रा, सचिव ला. आशीष पैगिया व कोषाध्यक्ष ला. विपिन तोमर ने बताया कि आगामी सोमवार 23 फरवरी और मंगलवार 24 फरवरी को प्रातः 9:30 बजे से रामनगर रोड स्थित एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय में नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाना सुनिश्चित हुआ है। लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर के अध्यक्ष ला. गौतम मेहरोत्रा ने बताया कि लगातार 36 वर्षों से निरंतर आंखों की जांच का कैंप लगाकर लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर द्वारा मिसाल कायम की गई है। सर्वधर्म सद्भाव के मिशन के तहत मानव सेवा की समर्पित भावना को कायम रखने के लिए लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर द्वारा नगर ही नहीं अपितु बाहर के लोगों की भी निशुल्क आंखों की जांच व ऑपरेशन करवाये गये हैं, लाभार्थियों ने भी क्लब के इस कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की है। उन्होंने बताया कि लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर समय-समय पर जनसेवा हेतु अपनी अहम भूमिका निभाने के लिए कृतसंकल्पित है।









