महापौर दीपक बाली ने “होली मिलन समारोह” के लिए सीएम धामी को दिया निमंत्रण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून। महापौर दीपक बाली ने बीते रोज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर काशीपुर नगर निगम ग्राउंड में आगामी 1 मार्च को आयोजित होने वाले “होली मिलन समारोह” में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने हेतु आमंत्रित किया गया। यह जानकारी देते हुए दीपक बाली ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बड़े स्नेह और अपनत्व के साथ निमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं। दीपक बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और प्रदेश के साथ-साथ काशीपुर क्षेत्र में भी अनेक जनकल्याणकारी कार्यों को गति मिली है। उन्होंने बताया कि होली मिलन समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति रहने की संभावना है। उन्होंने काशीपुर की सम्मानित जनता की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके आगमन से नगरवासियों का उत्साह और भी बढ़ेगा तथा कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से सफल होगा।

Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें