काशीपुर। होली त्यौहार को लेकर सक्रिय हुए कच्ची शराब माफियाओं के खिलाफ आईटीआई कोतवाली को अभियान जारो शोरो से जारी है। पुलिस ने दो दिन के भीतर ही अभियान चलाकर जहां सात कच्ची शराब की भट्टियों को ध्वस्त कर दिया वहीं 14 हजार लीटर लाहन को भी नष्ट कर दिया।
कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि होली त्यौहार को लेकर आईटीआई कोतवाली पुलिस पूरी तरह सक्रिय है तथा कच्ची शराब माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिसे ने अवैध शराब की धरपकड़ हेतु चलाये अभियान चलाया गया। दो दिन के भीतर ग्राम बरखेडी, ग्राम खाईखेड़ा व बहल्ला नदी के किनारे अवैध शराब की 7 कच्ची भट्ठियों को तोड़कर लगभग 14000 लीटर लहन नष्ट किया गया है। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि कच्ची शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।









