रॉयल पंजाबी लेडीज़ ग्रुप का रंगारंग होली उत्सव धूमधाम से सम्पन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काशीपुर। रामनगर रोड स्थित ऑर्कफ में रॉयल पंजाबी लेडीज़ ग्रुप द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह बड़े उत्साह, हर्षोल्लास और रंगों की बौछार के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में संगीत, डांस, मनोरंजक गेम्स ने उपस्थित महिलाओं को पूरे समय उत्साहित बनाए रखा। आयोजन स्थल पर रंगों की छटा और पारंपरिक पंजाबी अंदाज़ ने माहौल को और भी खास बना दिया।

उल्लेखनीय है कि रॉयल पंजाबी लेडीज़ ग्रुप की स्थापना उर्वशी दत्त बाली द्वारा की गई है। उनके नेतृत्व में यह समूह लगातार सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। ग्रुप का उद्देश्य महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है, जहां वे आपसी प्रेम, सहयोग और उत्सव की भावना को बढ़ावा दे सकें। उर्वशी दत्त बाली के मार्गदर्शन में समूह ने कम समय में ही अपनीअलग पहचान बनाई है। कार्यक्रम के दौरान विशेष सम्मान (Sashes) प्रदान कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। ग्लैमरस गुलाल क्वीन का खिताब मन्नू ढिल्लों को मिला। मोस्ट कलरफुल पर्सनालिटी के रूप में नीलम छाबड़ा को सम्मानित किया गया। Miss Festive Vibe का सम्मान किरणलीन सेठी को प्रदान किया गया। सरप्राइज सेगमेंट में इन तीनों विजेताओं को विशेष सम्मान देकर समारोह को और भी यादगार बना दिया गया। आयोजन की सफलता में उर्वशी दत्त बाली के साथ विन्नी सेठी, नीरू अरोड़ा, साक्षी छाबड़ा, ईशा भल्ला, अनु सेठी एवं मनीषा का विशेष योगदान रहा। सभी सदस्यों ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और सफल बनाया।रंगों और उमंग से भरपूर इस आयोजन ने सभी उपस्थित महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी और सामाजिक एकता, भाईचारे एवं उत्सव की परंपरा को सुदृढ़ करने का संदेश दिया। समारोह का समापन आपसी शुभकामनाओं और आगामी आयोजनों के संकल्प के साथ हुआ।

Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें