गैरसैंण विधानसभा घेराव से भाजपा की उल्टी गिनती : अलका पाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आगामी 10 मार्च को महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्याचार, जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक, भ्रष्टाचार, भर्ती घोटाला सहित भू _खनन माफियाओं और लाचार कानून व्यवस्था को लेकर गैरसैण विधानसभा का घेराव किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष अलका पाल ने बताया कि विधानसभा घेराव में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं सहित उत्तराखंड से बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहेगी। प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था, किसानों, बेरोजगारों और महिला शोषण के खिलाफ प्रदेश सरकार की दोगली नीतियां से पूरे प्रदेश में त्राहि_त्राहि हो रही है। समाज का कोई भी वर्ग आज अपने आप को उत्तराखंड की लचर कानून व्यवस्था में सुरक्षित नहीं पा रहा है। अलका पाल ने कहा की पूरा प्रदेश आज जंगल राज के मुहाने पर खड़ा है। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने राष्ट्रीय नेताओं को खुश करने में लगे हैं । आज प्रदेश के अफसर तक सुरक्षित नहीं है। उनके कार्यालय में घुसकर भाजपा के नेता उनको खुलेआम पीट रहे हैं, लेकिन प्रदेश के मुखिया खामोश है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने आवाहन करते हुए कहा कि 10 मार्च को गैरसैंण में होने वाले विधानसभा घेराव में सभी कार्यकर्ता एक जुटता से भाग लेकर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने में अपनी भागीदारी करें।

Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें