काशीपुर। जामियत उलेमा-ए-हिंद की जिला उधम सिंह नगर यूनिट की एक महत्वपूर्ण बैठक कार्यालय खादिमुल कुरआन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला सदर मौलवी ज़ियाउर्रहमान साहब ने की, जबकि संचालन महासचिव एडवोकेट अली अनवर ने किया।
बैठक में समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और दहेज जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। महासचिव एडवोकेट अली अनवर ने जानकारी दी कि बैठक के दौरान संगठनात्मक विस्तार करते हुए कारी गुलाम नबी साहब को नायब सेक्रेटरी, हाजी तय्यब साहब को जिला कोषाध्यक्ष तथा मोहम्मद वासिफ को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। जिला सदर मौलवी ज़ियाउर्रहमान ने कहा कि जामियत उलेमा-ए-हिंद समाज में फैली बुराइयों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रयासरत है और आगे भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। बैठक में मोहम्मद उस्मान, आलमगीर, दिलशाद हुसैन एडवोकेट, कारी मुजाहिद, कारी आले नबी, मौलवी अकरम साहब, कारी गुलाम नबी, सहित दर्जनों पदाधिकारी सदस्य उपस्थित रहे।








