सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ बी.एससी. (ZBC) पाठ्यक्रम निरीक्षण, SIMT में विज्ञान शिक्षा को मिलेगा नया आयाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काशीपुर। श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (SIMT), काशीपुर में आज बी.एससी. (ZBC – Zoology, Botany, Chemistry) पाठ्यक्रम के संचालन हेतु कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल द्वारा गठित निरीक्षण पैनल का निरीक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। निरीक्षण दल ने संस्थान के शैक्षणिक वातावरण, सुसज्जित प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, कक्षाओं, छात्र सुविधाओं एवं समग्र व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया तथा उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की। संस्थान प्रबंधन ने बताया कि बी.एससी. (ZBC) पाठ्यक्रम विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों के लिए उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगा, जिससे छात्र-छात्राएँ जीव विज्ञान एवं रसायन विज्ञान के क्षेत्र में मजबूत आधार तैयार कर सकेंगे। यह पाठ्यक्रम उन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा, जो चिकित्सा, शोध, शिक्षण, कृषि विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान तथा सरकारी सेवाओं में अपना उज्ज्वल भविष्य बनाना चाहते हैं। SIMT में बी.एससी. करने के प्रमुख लाभों में अनुभवी एवं योग्य संकाय सदस्य, आधुनिक प्रयोगशालाएँ, समृद्ध पुस्तकालय, वाई-फाई युक्त परिसर, नियमित सेमिनार, विशेषज्ञ व्याख्यान, व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम तथा प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु विशेष मार्गदर्शन शामिल हैं। काशीपुर जैसे औद्योगिक एवं शैक्षणिक केंद्र में स्थित होने के कारण विद्यार्थियों को बेहतर exposure एवं करियर अवसर भी प्राप्त होंगे। संस्थान प्रशासन ने कहा कि बी.एससी. (ZBC) पाठ्यक्रम प्रारम्भ होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण विज्ञान शिक्षा अपने ही शहर में उपलब्ध होगी। इससे विद्यार्थियों को बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी तथा यह पाठ्यक्रम युवाओं को उच्च शिक्षा एवं रोजगार की दिशा में सशक्त बनाएगा। संस्थान के निदेशक एवं प्राचार्य ने निरीक्षण की सफलता पर समस्त स्टाफ, संकाय सदस्यों एवं सहयोगियों को बधाई देते हुए कहा कि SIMT सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है।

Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें