काशीपुर। वार्ड नं 7 में स्व. राजीव सिंह राजपूत की पांचवी पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में बनने वाले स्मृति द्वार का महापौर दीपक बाली ने शिलान्यास किया। इस मौके पर जिला महामंत्री अमित सिंह , पार्षद अनूप प्रताप , पार्षद सतीश कुमार पार्षद पुष्कर बिष्ट , सांसद प्रतिनिधि राहुल पैगिया, मंडल अध्यक्ष मानवेन्द्र मानस बृजकिशोर , शिव सिंह , प्रकाश चंद नेगी , नन्हे सिंह , सुनील सिंह , पीयूष कुमार , धनजीत कुमार, अंशु कुमार समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।









