करंट की चपेट में आकर महिला की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काशीपुर। करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के मुताबिक मोहल्ला अल्लीखां हजरत गंज निवासी 46 वर्षीय नसरीन पत्नी बाबू हुसैन बीती रात्रि करंट की चपेट में आ गई। परिजन उसे आनन-फानन में सरकारी अस्पताल ले आये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वहीं घटना के बाद से मृतका के घर में कोहराम मचा है।
Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें