काशीपुर। एक युवती ने प्रॉपर्टी डीलरों पर प्लॉट बेचने के नाम पर 15 लाख रूपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
रेलवे हरथाला कोलोनी मुरादाबाद निवासी ज्योति भास्कर पुत्री सत्य प्रकाश भास्कर ने कुंडा कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी माता ने यूके कॉलोनाइजर एण्ड डवलपर्स, गढ़वाल सभा रोड निकट रूद्राक्ष गार्डन जसपुर खुर्द के प्रोपराईटर एहसान अली पुत्र मौ. अली व शाकिर अली पुत्र साबिर अली व निजामुद्दीन से सम्पर्क किया था। तीनों ने उसे विनय गब्रियाल से मिलवाया जो खुद को मुरादाबाद का निवासी बताता है से प्लाट खरीदने के लिए बातचीत करायी थी। उक्त लोगों ने उसे कॉर्नर का प्लाट दिखाया था जोकि 42 फिट चौड़े रास्ते पर स्थित है। उक्त प्लाट का सौदा उक्त चारों व्यक्ति द्वारा रूपये पन्द्रह लाख रूपये में किया गया। प्लाट का बयनामा शाकिर अली पुत्र साबिर अली निवासी सुनहरी मस्जिद नियाज काशीपुर से कराया। बयनामें की तारीख को एक लाख नब्बे हजार रूपये नकद चारों लोगों को दिये थे तथा शेष रकम दाखिल खारिज कराने से पूर्व अदा किया जाना तय हुआ। जिसे उसके द्वारा चैको के माध्यम से चार लाख सत्तर हजार रूपये, दो लाख पचास हजार रूपये व दो लाख रूपये व तीस हजार रूपये तीन लाख साठ हजार रूपये एहसान अली को दिये गये। जिसके बाद उसकी मां के नाम उक्त प्लाट का दाखिल खारिज करा दिया गया। तब से वह प्लॉट पर कब्जे के लिय लगातार उनके कार्यालय पर चक्कर लगा रही है। लेकि वह लगातार टहला रहे हैं। जब उसने विक्रय की गयी सम्पत्ति की जानकारी राजस्व दस्तावेजों के मुआयने से हल्का लेखपाल से की गई तो दिखाया गया व कब्जा दिलाया गया प्लाट रास्ते/चकरोड में दर्ज है तथा उनके द्वारा विक्रय के समय जो सुविधाएं एवं सड़के व बिजली व तार व मन्दिर-पार्क व पानी आदि कोलोनी की सुविधाएं बतायी गयीं थी वैसी कोई भी व्यवस्था सरकार द्वारा स्वीकृत नहीं है और ना ही सरकार से कालोनी स्वीकृत करायी गयी है। आरोपियों ने राजस्व दस्तावेजों में कूटरचित खतौनी बनाकर प्रार्थिनी के नाम में फर्जी बयनामा पंजीकृत कराकर उसके पन्द्रह लाख रूपये हड़प कर लिये। जब वह 7 मार्च 2026 को अपने प्लाट को देखने के गयी तो चारों वहां मौजूद थे और उसके द्वारा लगाये हुये पिलर टूटे हुये थे तथा प्लाट में फैक्ट्री से निकाली हुयी राख पड़ी थी। जब उसने उक्त लोगों से पिलर टूटने की बात पूछी तो भड़क गए और कहां की यह प्लॉट हमने किसी और को बेच दिया है और हम तुझे यह प्लॉट नहीं देंगे। जब उसने विरोध किया तो अरोपियों ने उसके भाई के साथ बदतमीजी करने लगे तथा उसके भाई के साथ मारपीट करते हुये व दुबारा प्लाट पर आने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
——————









