टैलीग्राम पर काम के नाम पर 1.27 लाख की ठगी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काशीपुर। साइबर ठगो नें टैलीग्राम पर ऑनलाइन काम के नाम पर एक व्यक्ति से सवा लाख रूपये से अधिक की ठगी कर डाली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
                 कुमाऊं ब्लाक कुण्डेश्वरी निवासी अनिल रावत पुत्र गंगा सिंह रावत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 28 अप्रैल को उसके टेलीग्राम पर एक कॉइन एनटीसी के नाम से एक लिंक आया। उसके द्वारा लिंक पर जाने पर वहां उसे भिन्न-भिन्न एकाउण्ट से मैसेज आये जिसमें से एक एकाउण्ट समायरा खान के नाम से था। जिसमें उसे बताया गया कि पहले तुम्हे कॉइन एनटीसी पर एकाउण्ट बनाना पडेगा व उस एकाउण्ट में पैसे डालने पडेंगे और फिर हम तुम्हे अलग-अलग कार्य देंगे, जिसे पुरा करने पर तुम्हे ज्यादा पैसे मिलेंगे। उनकी बात पर विश्वास कर उसने 28 अप्रैल को उनके बताये यूपीआईडी पर एक लाख 27 हजार रुपये डाल दिये। जिसके बाद उसे उसकी दिन 5800 रूपये की निकासी रकम भी मिली थी। उपरोक्त टेलीग्राम एकाउण्ट से 29 अप्रैल को एक मैसेज आया कि तुम्हे एक लाख रुपये और डालने पडेंगे और अगर तुम एक लाख रुपये नही डालते तो तुम्हे तुम्हारे डाले पैसो में से एक भी रुपया वापस नही मिलेगा। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो कोई जवाब नही आया और उपरोक्त एकाउण्ट भी डिलीट कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें