युवती ने युवक पर लगाया मारपीट का आरोप, केस दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काशीपुर। एक युवती ने युवक पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
ईदगाह कालोनी निवासी शबाना पुत्री मौ. हनीफ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 5 मई की रात्रि करीब 8.30 बजे वह अपने घर के बाहर बैठी थी। इस दौरान बरखेड़ा पाण्डेय निवासी अरुण कुमार पुत्र जयप्रकाश सिंह उसके पास आया तथा गाली-गलौच करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। उसके द्वारा डायल 112 पर कॉल करने पर आरोपी उसे जान से मरने धमकी देता हुआ फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें