दो मंदिरों में हुई चोरी से मचा हड़कंप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काशीपुर। नगर क्षेत्र के दो प्राचीन मंदिरों में चोरों ने धाबा बोलकर मंदिर के घंटे, नाग देवता व कलश पर हाथ साफ करते हुए दानपात्रों को निशाना बना लिया। सूचना पर मौके पर पहंुची पुलिस ने मौका मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार कटोराताल स्थित प्राचीन नागनाथ मंदिर में बीती रात्रि चोरों ने धाबा बोलते हुए मंदिर से तांबे के कलश, घंटा समेत अन्य धार्मिक सामान चोरी कर ले गये इस दौरान चोरों ने मंदिर के दानपात्र को भी अपना निशाना बनााया है। सुबह घटना का पता तब चला जब सुबह मंदिर के पुजारी व अन्य भक्त मंदिर पहंुचे। वहीं चोरों ने प्राचीन गंगे बाबा मंदिर को भी अपना निशाना बनाते हुए मंदिर शंकर भगवान के नाग देवता, तांबे का लोटा चोरी कर ले गये। मंदिर के सेवक राजेश शर्मा ने बताया कि दो-तीन दिन से मंदिर में लगातार चोरी हो रही है। पूर्व में चोर मंदिर से तांबे का लोटा, भगवान हनुमान की गदा चोरी हो गया था। उन्होंने बताया कि मंदिर के सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर पता चला कि चोर माता मंदिर के पीछे से बॉन्ड्री पार करके चोर आते हुए दिखाई दिया तथा बाद में मंदिर से नांग देवता, कलश व तांबे का लोटा ले जाता हुआ दिखाई दिया। सूचना पर पुलिस ने दोनों ही मंदिर पहंुच घटना स्थल का जायजा दिया। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।
Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें