(छात्रों के अधिकारों पर हमला बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस सड़क से सदन तक लड़ेगी : अलका पाल)

काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बुधवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन कर दिल्ली में छात्रों के समर्थन में हुए आंदोलन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं अन्य कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी का कड़ा विरोध किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और प्रधानमंत्री से पूरे मामले पर जवाब देने की मांग उठाई।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि देश के युवाओं का भविष्य लगातार संकट में डाला जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा में हुई कथित धांधली लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि संसद मार्च के दौरान छात्रों के साथ कथित अभद्रता, उन्हें बलपूर्वक रोकना तथा छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार लोकतंत्र पर हमला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास है, लेकिन कांग्रेस इससे डरने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि छात्र-युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज जोशी, मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल एडवोकेट, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण चौहान, विमल गुड़िया, डॉ. दीपिका आत्रेय, प्रदीप जोशी, इंदर सेठी, ब्रह्मपाल, एडवोकेट इंदर सिंह, उमेश जोशी एवं जितेंद्र सरस्वती ने कहा कि कांग्रेस छात्रों के हितों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से लड़ेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज को दबाने का हर प्रयास लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। धरना-प्रदर्शन का संचालन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मंसूर अली मंसूरी ने किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता अब्दुल सलीम, अर्पित मल्होत्रा, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, हरीश कुमार सिंह, सुशील भटनागर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष शारिम सैफी, निशित गुड़िया, विकल्प गुड़िया, यथार्थ आर्य, सुभाष पाल, संदीप चतुर्वेदी, वेदांत शर्मा, अनीस अंसारी, मीनू गुप्ता, त्रिलोक सिंह अधिकारी, महेंद्र बेदी, एडवोकेट राजेश कुमार शर्मा, एडवोकेट अनिल शर्मा, कुलदीप ऐरी, परम सिद्धू, महेंद्र चौधरी, संजीव शर्मा, कृष्ण कुमार, पार्षद राशिद फारूकी, अब्दुल कादिर, शाह आलम, हनीफ गुड्डू, आबिद अली, साबिर हुसैन, अनिल कुमार सिंह, अकरम अली, इरफान गुड्डू, विनोद मेहरोत्रा, हाजी अबरार, इकबाल अदीब, राजकुमार, राकेश भगत, अनुज कुमार, इंदर सिंह, संजय बोहरा, सुभाष चंद्र, फैजान अंसारी, प्रीत कुमार बम, नौशाद उस्मानी, गौरव चौधरी, रवि पपने सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।









