(राजीव चौधरी के दिशा-निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में बालिकाओं ने उत्साह से किया प्रतिभाग)

(महिला खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना व खेलों के प्रति प्रोत्साहन पर राजीव चौधरी के प्रयास लाए रंग)

काशीपुर। शेमफोर्ड स्कूल के मैदान में बुधवार को महिला अस्मिता सिटी वेटलिफ्टिंग लीग का आयोजन किया गया। उत्तराखंड वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में महासचिव राजीव चौधरी के दिशा-निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में 65 महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बालिकाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

उत्तराखंड वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव राजीव चौधरी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बालिकाओं को खेलों में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि महिला खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना जरूरी है। खेलों के माध्यम से बालिकाएं अपनी प्रतिभा साबित करने के साथ ही प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विनीत सिंघल, उर्मिला देवी, शालिनी सिंघल और पूनम चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पवनीत कौर, इति चौधरी और श्रेया सिंघल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में मदन ठाकुर, राजू चौधरी, हरजिंदर सिंह, वेटलिफ्टिंग कोच मेघा चंद, बिट्टू राजपूत, रविंद्र सिंह, गुरबख्श सिंह, हैप्पी सिंह और लकी सिंह ने सहयोग किया। आयोजन के माध्यम से महिला खिलाड़ियों को वेटलिफ्टिंग के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी खेल प्रतिभा को निखारने पर जोर दिया गया।









