
रामनगर। ग्राम ग्राम ढेला मे विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने स्वीकृत सिंचाई नलकूप लागत 119.50 लाख रुपये का भाजपा पदाधिकारियों, ग्रामवासियो व विभागीय अधिकारियो की उपस्थिति मे भूमि पूजन किया। इस अवसर पर विधायक श्री बिष्ट ने ग्रामवासियो को सम्बोधित करते हुए कहा की हमारी डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व मे निरंतर विकास कार्यों को कर रही है सरकार हर पात्र व्यक्ति तक अपनी सभी जनकल्याणकरी योजनाओं को पहुंचने के लिए निरंतर प्रयासरत है। भूमि पूजन मे मंडल अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता मान सिंह अधिकारी, जगमोहन सिंह बिष्ट, किशोरी लाल, कृपाल नेगी, भूमि दानदाता रणजीत सिंह अधिकारी, धनेशवरी घिडियाल, प्रताप सिंह, महेन्द्र सिंह, देवेंद्र खाती, अर्जुन अधिकारी, पूरन सिंह, शंकर सिंह, भगवती प्रसाद, कमला देवी, गीता अधिकारी, हरीश पंडित, प्रकाश थापा, विभाग की अधिशासी अभियंता प्रिया सैनी, सहायक अभियंता जयदीप गुसाई आदि उपस्थित रहे।









