सभासदों के विरोध के बाद नुमाइश की एंट्री फीस खत्म

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रामनगर। सभासदो के विरोध के चलते हुए नुमाइश की एंट्री फीस खत्म कर दी गयी है। गौरतलब रहे कि राइका के खेल मैदान में लगी हिंदुस्तान ट्रेड फेयर में ठेकेदार के द्वारा नुमाइश की गेट एंट्री फीस तीस रुपये कर दी गयी जिससे दर्शको व स्थानीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों में खासा रोष व्याप्त था तथा आये दिन झगड़े हो रहे थे। आज नगर पालिका के 20 सभासद निवर्तमान ज्येष्ट ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी के नेतृत्व में एक ज्ञापन लेकर खताड़ी पुलिस चौकी पहुंचे व अपना विरोध दर्ज कराया, चौकी में सभासदो व ठेकेदार राणा के मध्य हुई वार्ता के बाद से नुमाइश में एंट्री फीस समाप्त कर दी गयी। इस मौके पर श्री नेगी के साथ सभासद तनुज दुर्गापाल, सलमान सलमानी, शमीम अहमद, नदीम मूसा, मो ज़फर आदि मौजूद रहे

Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें