एफपीओ के माध्यम से बढ़ेगी धान उत्पादन बढ़ाने की तकनीकः बलकार सिंह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

____ कृषि विज्ञापन केंद्र ने उत्तम पद्धितियों पर किया कार्यशाला का आयोजन

काशीपुर। कृषि विज्ञान केन्द्र, काशीपुर में बासमती धान के उत्पादन हेतु कीटनाशकों के सुरक्षित और विवेकपूर्ण उपयोग एवं अभिग्रहित करने की उत्तम कृषि पद्धितियों पर आज कार्यशाला का आयोजन किया गया। डा० एस०के० शर्मा प्रभारी अधिकारी द्वारा केन्द्र का संक्षिप्त परिचय दिया। डा० प्रमोद कुमार तोमर, वैज्ञानिक एपिडा (मेरठ) में चावल निर्यात में एपिडा की भूमिका एवं संभावनाय विषय पर जानकारी प्रदान की साथ ही मिट्टी की उर्वरता बढाने के विषय में बताया। डा० शोएब अख्तर वरिष्ठ प्रबंधन ने धान की फसल में पर्यायिक सिंचाई एवं सुखाने की तकनीक पर जागरूक किया एवं आस्था एग्री टेच कम्पनी के एप की जानकारी प्रदान की। डा० कुलदीप सिंह क्षेत्रीय प्रबन्धक, संवनाह सीड मे डी- एस० आर० पद्धिति का धान उत्पादन में महत्व पर जागरूकता की। डा० सन्धू ने कृषकों का कीटनाशको के सुरक्षित उपयोग पर जानकारी प्रदान की। डा० निर्मला भट्ट ने धान की बीमारीयाँ एवं रोकथाम पर कृषकों को नवीन तकनीकियाँ बताई। डा० अजय प्रभाकर ने बासमती धान में उर्वरक प्रबन्धन पर प्रकाश डाला।
निदेशक प्रसार शिक्षा डा० जितेन्द्र क्वात्रा ने जनपद में बासमती धान का उत्पादन एवं संभावनाऐ विषय पर कृषकों को लाभान्वित किया और जिले में धान उत्पादन बढ़ाने के लिये तकनीके बताई। प्रगतिशील एफपीओ अध्यक्ष बलकार सिंह ने एफपीओ के माध्यम से धान उत्पादन व्यवसायिक स्तर पर अपनाने की सलाह दी। संचालन डा० प्रतिभा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर केन्द्र के वैज्ञानिक डा० अनिल सैनी, डा० अनिल चन्द्रा, जी०सी० जोशी, सबा मसऊद, मनिष कुमार बाजपेयी, रमेश कुमार पाल शामिल रहे। कार्यशाला में विभिन्न स्थानो से कृषकों ने प्रतिभाग किया जिसमें राजपाल सिंह, हरदीप सिंह, नवीन कुमार, महीलाल सिंह, महेन्द्र सिंह कुवर रंजीत सिंह, गुरूदत्त, बिजेन्द्र आदि दर्जनों किसान सामिल रहे। कुवंर सिंह ने बीएसआर धाम को अपनाया और धान उत्पादन की सफलता कृषकों को बीच साझा किया जिसमे उत्पादन 30-35कु0 प्रति एकर रहा।

Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें