मां पर्यावरण एवं सामाजिक सेवा संस्था के कार्यालय का भाजपा कुमायूं संयोजक मनोज प्रजापति ने फीता काटकर किया शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

—- समाजसेवा के क्षेत्र में भी अग्रभी भूमिका निभा रहे भाजपा नेता प्रजापति—

काशीपुर। मां पर्यावरण एवं सामाजिक सेवा संस्था के कार्यालय आकांक्षा गार्डन के सामने ढकिया गुलाबों में समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा के कुमायूं संयोजक मनोज प्रजापति ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। इस मौके पर मनोज प्रजापति ने संस्था की टीम को पर्यावरण, साफ सफाई, खेल व स्वास्थ पर जरूरी जानकारी दी।
उन्होंने उक्त संस्था सामाजिक क्षेत्र में प्रदेश सरकार और प्रशासन की मुहिम में अपना योगदान देकर कार्य करने की अपील भी की। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष महीपाल सिंह, एमएसपी उपाध्याय कमल सिंह, सचिव नितिन कुमार, कोषाध्यक्ष रोहिताश सैनी, संयुक्त सचिव संदीप गुप्ता, सदस्य वीरेन्द्र, दीपक कुमार, पवन कुमार, राकेश कुमार, राजेश सैनी समेत महिला समाजसेविका राधा चैहान व निशा शर्मा आदि मौजूद रहे।

Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें