सुल्तानपुर पट्टी में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विजयादशमी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

— आतिशबाजी व पुतलों के दहन ने मोहा श्रद्धालुओ का मन —

सुल्तानपुर पट्टी। नगर में शुक्रवार को विजयादशमी बड़े हर्षोल्लास से मनाई गई। रामलीला प्रांगण में रावण व मेघनाथ के पुतलों के दहन के साथ वातावरण “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रामलीला कमेटी अध्यक्ष सर्वेश सैनी ने की, जबकि मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य रोशन लाल तोमर रहे। उन्होंने विधिवत पुतला दहन कर पर्व की शुरुआत की। आतिशबाजी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। दोपहर में झांकी नगर भ्रमण कर प्रांगण पहुंची, जहां श्रीराम-रावण का युद्ध मंचित हुआ। युद्ध उपरांत पुतला दहन का दृश्य देख श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोतवाल प्रवीण कोश्यारी व चौकी इंचार्ज दीपक कौशिक पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। गौरतलब है कि 20 सितम्बर से प्रारंभ रामलीला में झांसी से आए कलाकारों ने शानदार मंचन किया। शनिवार को महिला मेला और रात में श्रीराम का राजतिलक कर रामलीला का समापन होगा।

Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें