—संगत ने अरदास करवाकर कुंडेश्वरी चैराहे पर किया मिष्ठान का वितरण—
काशीपुर। सिखों के चतुर्थ गुरु श्री गुरु रामदास महाराज जी का प्रकाश पर्व आज पुरे देश भर में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। वही आज इस शुभ अवसर पर कुंडेश्वरी, गुलजारपुर, जुड़का आदि आसपास क्षेत्र की सिख संगत द्वारा यहां कुडेश्वरी चैराहे पर मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। आज सुबह 10ः00 बजे से पाठी सिंह द्वारा अरदास करवाकर लड्डू के प्रशाद के 1500 डिब्बो का वितरण शुरू कर दिया गया। आपको बता दे गुरु रामदास महाराज सिखों के चैथे गुरु साहिबान थे व हरमंदिर साहिब की स्थापना गुरु रामदास महाराज जी ने करवाई थी। यह विशेष दिन हमें उनके महान जीवन, अनमोल उपदेशों और समाज के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को याद करने का अवसर देता है। इस मौके पर परविंदर वर्क पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा, मलकीत सिंह अध्यक्ष सोसाइटी, जोगिंदर सिंह पूर्व जिला मंत्री भाजपा, नवजोत सिंह, एडवोकेट कर्मपाल सिंह, जगप्रीत सिंह, साहब सिंह, गुरपेज सिंह, लवप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।









