भाजपा नेता विपिन कांडपाल के नेतृत्व में मंडी अध्यक्ष से मिला शिष्टमंडल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

—किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी ने गैबुआ क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन—

रामनगर। भाजपा नेता विपिन कांडपाल और मयंक अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ डा० अनिल कपूर डब्बू अध्यक्ष मण्डी परिषद् उत्तराखंड को सड़को के निर्माण कार्य को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।दिए गए ज्ञापन में उन्होंने बताया कि गैबुआ क्षेत्र में सड़को का बुरा हाल है सड़के क्षतिग्रस्त हो गई है।किसानों सहित सभी लोगों को सड़के खराब होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है।कहा कि किसानों की सडकों का मण्डी परिषद से निर्माण कार्य जनहित में कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि किशनपुर डोलिया में हरिश काण्डपाल के घर के पास 40 मीटर व मोहन चन्द्र फुलारा के घर के पास 70 मीटर सीसी रोड़ बनाई जाए।ग्राम पदमपुर डोलिया गैबुआ में पंकज बेलवाल, नवीन बेलवाल, योगेश आर्या, लीलाधर आर्या, शान्ती आर्या आदि के घर तक 110 मीटर सीसी रोड़ गैबुआ खास में प्रकाश जोशी, महेन्द्रपुरी, सुमन्ता घोस व अन्य 6-7 परिवारो के घर के पास लगभग 200 मीटर सीसी रोड़, गैबुआ खास में धर्म दत्त सती, भुवन सती, कपिल सती, राकेश सती, मयंक सती, धारा बल्लभ सती अन्य के घर के पास 110 मीटर सीसी रोड़ ,किशनपुर डोलिया में कैलाश दानी, तारा राम, हीरा लाल, राजेन्द्र कुमार, हेम चन्द्र, अजय कुमार, अशोक आर्या, करन आर्या व दीप चन्द्र के घर के पास 190 मीटर सीसी रोड़,किशनपुर कोटली में जगदीश चन्द्र जोशी, गणेश लाल आर्या, मनीष आर्या, अजय आर्या के घर के पास 180 मीटर सीसी रोड़,किशनपुर डोलिया में तारा दत्त दानी, सोनू तिवारी, चन्दन भट्ट, गायत्री तिवारी के घर के पास 120 मीटर सीसी रोड़,किशनपुर कोटली गैबुआ में मंगलसिंह रावत, देवसिंह बिष्ट, मोहन सुयाल, मोहन जोशी, ऊर्वा दत्त जोशी, जगदीश सुयाल, ऊर्वा दत्त सुयाल आदि 10 से 15 परिवारों के घर के पास लगभग 195 मीटर सीसी रोड़,मदनपुर गैबुआ में हरिश जोशी, विपिन जोशी, किशन भाटिया, मोहन पाण्डे, कमलेश भट्ट, गौरव जोशी, पुष्पा जोशी आदि के घर के पास 160 मीटर सीसी रोड़ बनाए जाने की मांग की है। उन्होंने सड़को को गड्ढा मुक्त करने की मांग की है। ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। राज्यमंत्री डॉक्टर अनिल कपूर डब्बू ने जल्द कार्य करने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने अनिल कपूर डब्बू का आभार व्यक्त किया है।

Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें